प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी परीक्षा में पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर देने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने मंगलवार को शिक्षा निदेशालय पहुंचकर अपर शिक्षा निदेशक कामता रामपाल से मुलाकात की। छात्रों ने मुख्यमंत्री के पूर्व आश्वासन का हवाला देते हुए स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आशुतोष पांडेय ने कहा कि छात्रों को अब आश्वासन नहीं, लिखित निर्णय चाहिए।