प्रयागराज। जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने मंगलवार को शिवाजी पार्क, मम्फोर्डगंज में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के अनुसार बुधवार को 11 बजे एक्स अभियान चलाया जाएगा। आठ अक्तूबर को शाम छह बजे ईश्वर कॉलेज से गोविंदपुर तक मोमबत्ती मार्च निकलेगा। नौ अक्तूबर को सुबह 11 बजे शिक्षा निदेशालय का घेराव और धरना दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की मांग है कि कक्षा छह से आठ तक जूनियर शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी कर प्रक्रिया शुरू की जाए।
Home /
UP Sarkari Naukri Jan 2026 /
Uttar Pradesh Jobs /
जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कल से