रसोइया चयन रजिस्टर, रसोइया चयन एजेंडा, फॉर्म व चयन सम्बन्धी विभिन्न शासनादेश

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद ( Basic Shiksha Parishad ) के  विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन ( Mid Day Meal ) बनाने हेतु समय समय पर जारी विभिन्न रसोइया चयन शासनादेश (Rasoiya Chayan Government Order), रसोइया चयन रजिस्टर (Rasoiya Chayan Register), रसोइया चयन फॉर्म (Rasoiya Chanyan Form) व अन्य सभी सहायक सामग्री बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी का मास्टर (Primary Ka Master) और यूपी का मास्टर (UP Ka Master) के लिए इस लेख में दी गई है|

अनुक्रम :-  

1. रसोइया चयन प्रक्रिया

2. रसोइया का वेतन / रसोइया का मानदेय

3. रसोइया चयन का मानक

4. रसोइया चयन रजिस्टर

5. रसोइया चयन फॉर्म

6. BRC पर भेजा जाने वाला रसोइया चयन एजेंडा

7. SMC रजिस्टर पर लिखी जाने वाली बैठक

8. रसोइया चयन हेतु सम्पूर्ण प्रक्रिया का शासनादेश

9. MDM योजना प्रारम्भ होने के समय जारी शासनादेश

10. कंपोजिट विद्यालयों में रसोइयों के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण

1. रसोइया चयन प्रक्रिया कैसे करें ( Rasoiya Chayan Kaise Karen)

रसोइया चयन कैसे करें ? ये नवनियुक्त बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित विद्यालयों के मास्टर हेतु एक जटिल प्रश्न होता है| इसको सरल शब्दों में समझाने की एक कोशिश की गई है| 

सबसे पहले नामांकन के आधार पर कितनी रसोइया किसी विद्यालय में कार्य कर सकती है इसका निर्धारण दिए गए शासनादेश के अंसार होता है| 

मध्यान्ह भोजन समिति का गठन होता है| जिसके सदस्यों के बारे में दिया गया है| प्रधान, प्रधानध्यापक व दो महिला व दो पुरुष अभिभावक होते है| 

इस एजेंडा पर MDM समिति के साथ बैठक में इसकी जानकारी दी जाती है| इसके बाद विज्ञापन निकाला जाता है, जिसकी सूचना मुनादी, कागज पर लिखित रूप में चस्पा कर व अन्य माध्यमों से आसपास के स्थानों पर दी जाती है|

रसोइया चयन का मानक ( Rasoiya Chayan ka manak ) के अनुरूप  रसोइया चयन का फॉर्म ( Rasoiya Chayan ka form ) आवेदकों को भरना होता है| तय समय सीमा तक शाम 5 बजे तक जितने भी आवेदन प्राप्त होता है| उनको खंड शिक्षा अधिकारी को प्रेषित कर दिया जाता है| 

प्रेषण के 5 दिन बाद से अगले 7 दिन के अन्दर चयन समिति व विद्यालय प्रबंध समिति ( School Management Committee ) साथ विचार विमर्श कर के सर्व सम्मति से किसी एक अच्छी छवि वाले व्यक्ति का चुनाव किया जाता है| 

इसके बाद चयनित रसोइया की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर चयन एजेंडा के साथ प्रेषित कर दी जाती है| 

2. रसोइया का वेतन / रसोइया का मानदेय ( Rasoiya Ka Vetan)

Rasoiya Mandey 2022

Rasoiya Mandey 2022



रसोइया के वेतन में 26 अप्रैल 2022 को योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग में रसोइया मानदेय 1500 से बढ़ाकर 2000 कर दिया। हालांकि यह कब से मिलना शुरू होगा ये शिक्षा विभाग के आदेश आने के बाद ही स्पष्ट होगा। 

इससे पूर्व रसोइया का वेतन ( Rasoiya Ka Vetan ) या रसोइया का मानदेय ( Rasoiya Ka Mandey ) वर्तमान में अक्टूबर 2021 को 1500 रूपए प्रतिमाह नियत है| यह मानदेय या वेतन मात्र एक शैक्षिक सत्र में 10 महीनो के लिए दिया जाता है| यह पैसा रसोइया द्वारा दिए गए बैंक खाते में मिलता है| कैश के रूप में कोई भी धन नहीं दिया जाता है|

3. रसोइया चयन का मानक ( Rasoiya Chayan Ka Manak )

रसोइया मानक समय समय पर शासन द्वारा निर्गत आदेशों के अधीन होता है| आवेदक के घर का कोई बच्चा उस विद्यालय में पढता हो यह नियम है| अन्य मानक व नियम आगे दिए गए शासनादेशों में उल्लेखित है|

4. रसोइया चयन रजिस्टर ( Rasoiya Chayan Register )

रसोइया चयन हेतु एक रजिस्टर बनता है| जिसका एक उदहारण निचे चित्रों के रूप में दिया है| आप चित्रों को बड़ा करके साफ साफ देखने के लिए (Zoom), आप पिक्स पर क्लिक करें|




5. रसोइया चयन फॉर्म ( Rasoiya Chayan Form)

रसोइया चयन का फॉर्म नीचे दिया गया है| 
                                                         Rasoiya Chayan Form)

परित्य्क्यता हेतु फॉर्म का प्रारूप 


6. BRC पर भेजा जाने वाला रसोइया चयन एजेंडा



7. SMC रजिस्टर पर लिखी जाने वाली बैठक


कुछ लोग इस बैठक को SMC रजिस्टर पर भी चढ़ाते है। जिसका प्रारूप निम्न है। 



8. रसोइया चयन हेतु सम्पूर्ण प्रक्रिया का शासनादेश ( Rasoiya Chayan Niyamvali ) 

इस आदेश में सम्पूर्ण प्रकिया बताई गई है| हालाँकि इसमें दिया गया UP रसोइया का नामदेय पुराना लिखा हुआ है| कुछ लोग कभी कभी जानकारी न होने की दशा में Rasoiya Chayan ka Jio भी लिख देते है|



9. MDM योजना प्रारम्भ होने के समय जारी शासनादेश 




10. कंपोजिट विद्यालयों में रसोइयों के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण 


यदि किसी विद्यालय में रसोइयों के पद घट जाते है किसी भी दशा में, तो किस रसोइया को हटाया जाए| इस विवाद की दशा में इस आदेश में सब कुछ स्पष्ट किया गया है|







रसोइया चयन रजिस्टर, रसोइया चयन एजेंडा, फॉर्म व चयन सम्बन्धी विभिन्न शासनादेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UPkaMaster