8th Pay Commission Salary Calculator: बेसिक में 20% का उछाल, 1.92x फिटमेंट, HRA, TPTA से कितनी होगी इन-हैंड सैलरी?

 

8th CPC Salary Calculator: बेसिक में 20% का उछाल, 1.92x फिटमेंट, HRA, TPTA से कितनी होगी इन-हैंड सैलरी?

8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने कर्मचारियों और उनके संगठनों के साथ बातचीत का अगला चरण शुरू करने की तैयारी कर ली है. आयोग ने दिल्ली में दो नई बैठकों की तारीखें तय की हैं. इन बैठकों के जरिए कर्मचारी संगठन अपनी मांगें और सुझाव सीधे आयोग के सामने रख सकेंगे. लेकिन, इन सबके बीच केंद्रीय कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही गूंज रहा है कि फिटमेंट फैक्टर कितना होगा और सैलरी कितनी बढ़ेगी?

हमने पूरा फॉर्मूला निकाला, DA को जोड़ा, 20% संभावित वृद्धि मानी और देखा कि ₹18,000 की न्यूनतम बेसिक आखिर कैसे ₹34,560 तक पहुंचती है, लेकिन जेब में तुरंत बढ़ते हैं सिर्फ ₹5,760. ये पूरा गणित समझना होगा.



पहले समझिए पूरा गणित

  • 8वां वेतन आयोग: 1 जनवरी 2026 से प्रभावी
  • गठन: नवंबर 2025
  • वेबसाइट लॉन्च, 18 सवालों पर सुझाव मांगे
  • DA: 60% (जनवरी 2026 आधार)
  • अनुमानित Fitment Factor: 1.92
  • न्यूनतम बेसिक: ₹18,000→ ₹34,560
  • वास्तविक तत्काल बढ़ोतरी: ₹5,760

यानी 20% जरूर हाइक दिखती है, लेकिन जेब में आने वाला इजाफा सीमित होगा.


8वें वेतन आयोग में 1.92 फिटमेंट फैक्टर कैसे निकला?

यह पूरा गणित DA + वेतन वृद्धि के फॉर्मूले से निकला है.

पहले 7वें वेतन आयोग का उदाहरण देखें

6th CPC में:

  • बेसिक= ₹7,000
  • DA= 125%
  • वेतन वृद्धि सिफारिश= 14.3% वृद्धि

गणित:

  • 1 (Base Salary)
  • 1.25 (DA 125%)= 2.25
  • 0.32 (14.3% of 2.25)= 2.57 (Fitment Factor)

इसी तरह 7वें वेतन आयोग में 2.57 फैक्टर बना.

अब 8वें वेतन आयोग का फॉर्मूला कैसे निकला?

  • Step 1: Base Salary= ₹1
  • Step 2: DA= 60% (0.60)
  • 1 + 0.60= 1.60
  • Step 3: अनुमानित वेतन वृद्धि= 20%
  • 1.60 का 20%= 0.32
  • 1.60 + 0.32 = 1.92

इसलिए 1.92 फिटमेंट फैक्टर एक व्यवहारिक और गणितीय रूप से मजबूत अनुमान है.


पूरा सैलरी कैलकुलेशन

  • 7th CPC न्यूनतम बेसिक: ₹18,000
  • DA 60%= ₹10,800
  • Effective Salary Value= ₹28,800
  • अब Fitment Factor 1.92 लागू करें:
  • ₹18,000 × 1.92 = ₹34,560

नई बेसिक सैलरी ₹34,560 होगी, लेकिन सरकार इसे राउंड ऑफ करके ₹35,000 कर जा सकती है.

असली सवाल: जेब में कितना बढ़ेगा?

  • नई बेसिक: ₹34,560
  • पुरानी प्रभावी सैलरी (Base + DA): ₹28,800 (₹18,000+10,800)
  • अंतर= ₹5,760

यानि पे-बैंड 1800 लेवल-1 के कर्मचारियों की सैलरी में इन-हैंड इजाफा सिर्फ ₹5,760 होगा.

8th Pay Commission Salary Calculator: बेसिक में 20% का उछाल, 1.92x फिटमेंट, HRA, TPTA से कितनी होगी इन-हैंड सैलरी? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UPkaMaster