परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे में संबंधित जिलों से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की सूची 31 अगस्त तक मांगी गई है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 51 जिलों के बीएसए को पत्र लिखा है। निर्देश दिया है कि 17 और 18 जून 2026 को काउंसिलिंग करवाने वाले याचिकाकर्ताओं की सूची वर्तमान में उपलब्ध रिक्त पदों एवं मेरिट के आधार पर वर्गवार/श्रेणीवार तैयार करते हुए बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को 31 अगस्त तक हार्डकॉपी/ सॉफ्टकॉपी में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।