टीजीटी परीक्षा:14 हजार से ज्यादा ओएमआर निरस्त

 टीजीटी परीक्षा:14 हजार से ज्यादा ओएमआर निरस्त

प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2022 के 3539 पदों पर भर्ती के लिए तीन और चार जून को हुई लिखित परीक्षा में शामिल 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की ओएमआर आधारित उत्तर पत्रक निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें से अधिकांश अभ्यर्थियों ने ओएमआर पर रोल नंबर, विषय या दूसरी सूचनाओं से संबंधित गोला सही से नहीं भरा था।

30 जून को चयन आयोग ने परीक्षा का परिणाम घोषित किया तो इन अभ्यर्थियों के होश उड़ गए। चार साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे ये अभ्यर्थी बिना मूल्यांकन के ही भर्ती की रेस से बाहर हो गए थे।



टीजीटी परीक्षा:14 हजार से ज्यादा ओएमआर निरस्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UPkaMaster