मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 67 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हर तरह के आरक्षण का लाभ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में ही आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 30 अक्तूबर 2025 हो गई है। पहले यह तिथि 10 अगस्त 2025 थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कुल पद : 67
(वर्गों के अनुसार रिक्तियां)
●अनारक्षित वर्ग, पद : 14
●एससी वर्ग, पद : 08
●एसटी वर्ग, पद : 17
●ओबीसी वर्ग, पद : 23
●ईडब्ल्यूएस, पद : 05
योग्यता:फूड टेक्नोलॉजी/डेयरी/ बायोटेक्नोलॉजी/ ऑयल टेक्नोलॉजी/ कृषि विज्ञान/ पशु चिकित्सा विज्ञान/ बायोकेमिस्ट्री/ रसायन विज्ञान या मेडिसिन में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री या पीएचडी हो।
वेतनमान : 36,200 से 1,14,800 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु में मध्य प्रदेश के ओबीसी वर्ग, एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं, दिव्यांगों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।
आवेदन शुल्क : 500 रुपये। मध्य प्रदेश के एससी/ एसटी वर्ग, ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगों के लिए 250 रुपये।
आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in