महंगाई भत्ता (Dearness Allowance in 2022) में 5% की बढ़ोतरी तय!

 Dearness Allowance in 2022: कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) से जुडी बड़ी खबर आ रही है. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से बढ़ने जा रहा है जो की अभी वर्तमान में 34% मिल रहा है| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 जुलाई 2022 से महंगाई भत्ते (DA Hike) में 5 फीसदी बढ़ोतरी संभव है. 

फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता Dearness Allowance in 2022 !

वास्तव  में, DA में बढ़ोतरी एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों पर निर्भर करती है. इस साल 2022 में. जनवरी और फरवरी महीने के लिए AICPI Index में गिरावट जरूर देखी गई, परन्तु इसके बाद AICPI Index के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है. AICPI Index में मार्च 2022 में उछाल आया| जनवरी 2022 में 125.1, फरवरी 2022 में 125 और मार्च 2022 में एक अंक बढ़कर 126 पर आ गया. अप्रैल 2022 में एआईसीपीआई सूचकांक (AICPI Index) 127.7 पर आ गया है. इसमें 1.35 फीसदी की बढ़त हुई है अर्थात्  अब मई 2022 और जून 2022 का डेटा 127 के पार होता है तो DA 5 फीसदी तक बढ़ सकता है.

कितना बढेगा आपका वेतन !

यह जानने के लिए आपको अपने वर्तमान मूल वेतन में 0.05 का गुणा करना होगा | जो भी राशि आएगी वो आपके वेतन  में बढ़ जायेगा|

उत्तर प्रदेश में अभी कर्मचारियों को 31% की दर से ही DA का भुगतान हो रहा है| जबकि जनवरी 2022 का 3 % DA बढ़ोत्तरी लगना बांकी है| वही दूसरी ओर जुलाई 2022 से पुनः DA में वृद्धि होनी है, जो केंद्र सरकार के बराबर ही होती है| 

साथ ही साथ बेसिक शिक्षा परिषद् में कार्यरत Primary Ka Master को जुलाई में वेतमान में इन्क्रीमेंट भी मिलेगा|

Dearness Allowance in 2022


महंगाई भत्ता (Dearness Allowance in 2022) में 5% की बढ़ोतरी तय! Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UPkaMaster