4936 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल

 प्रयागराज. राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा-2025 के तहत 31 मई को हुई प्रारंभिक परीक्षा के आठ विषयों का परिणाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को जारी कर दिया।

4936 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। इसके साथ ही भर्ती के सभी 28 विषयों के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। जारी परिणाम में वनस्पति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत गायन, संगीत वादन-तबला, समाजशास्त्र और सांख्यिकी शामिल हैं। सबसे ज्यादा राजनीति विज्ञान में 57 पदों के सापेक्ष 1071 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। समाजशास्त्र में 78 पदों के लिए 947 और वनस्पति विज्ञान में 79 पदों के सापेक्ष 1166 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। शारीरिक शिक्षा में 59 पदों के लिए 687, मनोविज्ञान में 31 पदों के लिए 445, संगीत गायन में छह पदों के लिए 95, संगीत वादन-तबला में चार पदों के लिए 47 और सांख्यिकी में दो पदों के सापेक्ष 20 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किए गए हैं।

4936 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UPkaMaster