उत्तर प्रदेश : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1344 पद और बढ़ेंगे

 उत्तर प्रदेश : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1344 पद और बढ़ेंगे। शिक्षा निदेशालय ने 163 नए राजकीय विद्यालयों में पदसृजन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मुख्यमंत्री की घोषणा, समग्र शिक्षा और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत नवनिर्मित हाईस्कूल स्तर के 121, इंटर स्तर के 42 विद्यालयों में प्रवक्ता के 420 व एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के 924 (कुल 1344) पदों की मंजूरी देने का अनुरोध किया गया है।

प्रधानाचार्य के 42 व प्रधानाध्यापक के 121 पद भी शामिल हैं। इन चारों तरह के पदों में से सीधी भर्ती के 50 प्रतिशत पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि कनिष्ठ सहायक के 174 पदसृजित करने का भी अनुरोध किया गया है, जिन पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्ती होगी। शासन ने इन पदों पर आने वाले व्यय-भार के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

2460 विद्यालयों में 20 हजार से अधिक पद

वर्तमान में प्रदेश में 2460 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 534 बालक और 440 बालिका इंटर कॉलेज हैं जबकि 1486 हाईस्कूल हैं। इनमें प्रवक्ता के 10793 और सहायक अध्यापक के 19916 पद सृजित हैं। पिछले साल लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के 7466 पदों के साथ ही विभिन्न विषयों में प्रवक्ता के 1471 पदों भर्ती शुरू की थी।




उत्तर प्रदेश : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1344 पद और बढ़ेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UPkaMaster