ईद से पहले मिल सकता है गुरूजी को वेतन

फिरोजाबाद: अप्रैल माह के वेतन व अन्य समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, फिरोजाबाद का प्रतिनिधि मंडल आज जिलाध्यक्ष कमल यादव के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजली अग्रवाल से मिला और शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। बताया गया कि वेतन के संबंध में तैयारियाँ पूरी हैं। पोर्टल अभी सही से काम नहीं कर रहा। पोर्टल की समस्या सॉल्व हो गई तो वेतन समय से जारी हो जाएगा।    

रसोइयों के मानदेय के संबंध में बी एस ए मैडम के व्यक्तिगत प्रयास से रसोइयों का मार्च तक का मानदेय एक दो दिन में उनके खातों में पहुँच जाएगा।

चयन वेतनमान के संबंध में संग़ठन को अवगत कराये गए कुछ नाम संग़ठन ने बी एस ए मैडम को दिए हैं। मैडम ने जल्द उनके निस्तारण की बात कही है। एरियर, एन एस सी आदि के संबंध में तथा एका वाले अनाधिकृत पत्रकारों के मैटर में बीएसए मेम ने जल्द वार्ता कर हल निकालने की बात कही है। साथ ही साथ आश्वाशन दिया गया की वार्ता में संगठनों को भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ मैडम के समक्ष संगठन ने अन्य समस्याओं को भी रखा गया। जिन पर बीएसए मैडम की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही।

अर्जित अवकाश (EL) के सम्बंध में संग़ठन ने बी एस ए मैडम के समक्ष राय बरेली, एटा आदि जनपदों  का उदाहरण रखते हुए प्रतिवर्ष 1 EL शिक्षक के मानव सम्पदा पोर्टल पर add करने की बात रखी। जिसे BSA मैडम ने स्वीकार करते हुए जानकारी प्राप्त कर शीघ्र आदेश जारी करने का आश्वाशन दिया।



आज की वार्ता में जिलाध्यक्ष कमल यादव के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रवती, मण्डल प्रवक्ता पंकज गोला, कोषाध्यक्ष रामानन्द तेनगुरिया, आदेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष खैरगढ़ जूनियर शिक्षक संघ, हिटलर सिंह आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

ईद से पहले मिल सकता है गुरूजी को वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UPkaMaster