UP Lekhpal Bharti 2021 : चार विषयों के 100 सवाल पूछे जाएंगे

 UP Lekhpal Bharti 2021:

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए शासन से मंजूरी के बाद परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती के लिए विज्ञापन अलग से निकालते हुए आवेदन लिया जाएगा। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने बुधवार के अंक में छापा था कि नियमावली संशोधित होते ही शुरू हो जाएगी भर्ती।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने पाठ्यक्रम जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा 100 अंकों की होगी और गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा कुल दो घंटों की होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम्य समाज एवं विकास के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 सवाल 100 अंक के होंगे।

हिंदी का पाठॺक्रम: हिंदी में समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।



UP Lekhpal Bharti 2021 : चार विषयों के 100 सवाल पूछे जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UPkaMaster