प्रथम’ को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के क्षेत्र में काम करने वाली समाजसेवी संस्था ‘प्रथम’ को 2021 के इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रत्त्ीकरण और विकास पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस संस्था की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुकमणि बनर्जी हैं।

इंदिरा गांधी स्मारक न्यास के मुताबिक पूर्व प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने ‘प्रथम’ को इस पुरस्कार के लिए चुना। न्यास ने कहा कि भारत व दुनिया भर में कमजोर तबकों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करने के प्रति समर्पित होने के लिए इस संस्था को यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

‘प्रथम’ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति के आकलन के लिए प्रतिवर्ष एक रिपोर्ट असर भी जारी की जाती है, जिसके आंकड़ों का इस्तेमाल विभिन्न सरकारें भी नीति निर्माण के लिए करती हैं। न्यास द्वारा यह पुरस्कार प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है, जिसने समाज सेवा, निरस्त्रत्त्ीकरण या विकास के कार्य में योगदान दिया हो।

हमारे देश में शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हुई हैं। सरकार और समाज के संयुक्त प्रयास से प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरण भी हुआ है। महामारी काल से निकल कर हमें यह सुनिश्चित करना होगा की हर बच्चा विद्यालय में नियमित रूप से जाए। हमारा यही प्रयास रहेगा। -रुकमणि बनर्जी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रथम




प्रथम’ को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UPkaMaster